Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निशुल्क जांच के दावों की खुली पोल; जिला अस्पताल की लापरवाही से मरीज परेशान, एक्सरे फिल्म खत्म
Breaking News

निशुल्क जांच के दावों की खुली पोल; जिला अस्पताल की लापरवाही से मरीज परेशान, एक्सरे फिल्म खत्म

By adminMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 jila aspatal
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिम्स के बाद संभाग के दूसरे सबसे बड़े जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के एक्सरे विभाग में एक्सरे फिल्म (डिटेल शीट) खत्म हो चुकी है। इसके चलते दूर-दराज के गांवों और शहर के गरीब तबके से आने वाले सैकड़ों मरीज हर दिन बिना एक्सरे रिपोर्ट भटकने को मजबूर हैं।

हड्डी रोग विभाग (आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट) की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को डाक्टर एक्सरे कराने की सलाह तो दे रहे हैं, लेकिन जब मरीज एक्सरे रूम पहुंच रहे हैं, तो उन्हें फिल्म न होने की बात कहकर टका सा जवाब दिया जा रहा है। इसी तरह छाती संबंधी समस्याओं के साथ अन्य तरह के इलाज में भी चिकित्सक एक्सरे लिख रहे है, लेकिन

जैसे ही चिकित्सक एक्सरे रूम में पहुंच रहा है, वैसे ही उन्हें बताया जा रहा है कि एक्सरे फिल्म खत्म हो गया है।वैसे ही मरीज निराश हो जा रहे है और उन्हें निजी सेंटरों में एक्सरे कराने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

समय पर नहीं की गई डिमांड

जानकारी के मुताबिक जब एक्सरे फिल्म सीमित थी तो उस समय डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने लापरवाही पूर्वक काम किया। समय रहते एक्सरे फिल्म की डिमांड नहीं की गई।वही एक्सरे फिल्म खत्म होने के बाद अब परेशानी हो रही है। स्थिति को देखते हुए डिमांड किया गया है, लेकिन फिल्म कब आएगा, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है।

प्राइवेट सेंटर्स की चांदी, 400 से 600 रुपये फूंकने को मजबूर गरीब

जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 60-70 से अधिक मरीजों का एक्सरे किया जाता है। इनमें से अधिकांश सड़क दुर्घटना के शिकार, मारपीट में घायल या गंभीर रूप से बीमार मरीज होते हैं। अस्पताल में फिल्म न होने का सीधा फायदा आसपास संचालित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर्स और प्राइवेट विंग्स को मिल रहा है। मजबूरी में मरीजों को बाहर जाकर एक एक्सरे के लिए 400 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे जिला अस्पताल की निश्शुल्क चिकित्सा की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या कहते है पीड़ित

केस 1: तखतपुर से आए रामखिलावन साहू ने बताया कि उनके बेटे के हाथ में गंभीर चोट लगी है। जिला अस्पताल में एक्सरे तो हुआ, लेकिन फिल्म नहीं मिली। मोबाइल पर फोटो खींचने को कहा गया। जब डॉक्टर को मोबाइल दिखाया, तो उन्होंने कहा कि इसमें साफ समझ नहीं आ रहा है, बाहर से एक्सरे कराकर लाओ।

केस 2: सीपत क्षेत्र की रहने वाली कौशल्या बाई पैर में मोच आने के कारण चल नहीं पा रही हैं। उनके पास स्मार्टफोन नहीं है। उन्होंने बताया कि फिल्म न मिलने के कारण वे सुबह से अस्पताल के गलियारे में बैठी हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब इलाज कैसे होगा।

सप्लाई चेन टूटने और बजट की कमी से गहराया संकट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस और लोकल सप्लायर को समय पर भुगतान न होने और डिमांड नोट भेजने में हुई देरी की वजह से एक्सरे फिल्मों की सप्लाई रुक गई है। अस्पताल प्रबंधन हर बार की तरह इस बार भी बजट और तकनीकी दिक्कतों का रोना रो रहा है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक तौर पर स्थानीय स्तर (लोकल परचेज) से फिल्मों की व्यवस्था नहीं की जा सकी हैयह भी पढ़ें- CG Weather: छत्तीसगढ़ में सूरज उगल रहा आग, 45 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म, अगले 5 दिन लू का अलर्ट जारी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवती को बेहोश कर कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाई, आरोपी की तलाश में पुलिस

May 23, 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल

May 23, 2026

बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071587
Views Today : 4
Views Last 7 days : 2041
Views Last 30 days : 4612
Total views : 93946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.