Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नियमों की धज्जियां:अवैध कॉलोनी का नहीं होता विकास, निगम भी लगातार कर रहा कार्रवाई
Breaking News

नियमों की धज्जियां:अवैध कॉलोनी का नहीं होता विकास, निगम भी लगातार कर रहा कार्रवाई

By adminMay 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 3 1 1778541375
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 3 1 1778541375
हैलो सर, क्या आप घर बनाने का सपना देख रहे हैं। अगर हां तो हम आपका सपना साकार करेंगे। हमारे पास अच्छे दाम में जमीन है। जमीन रेरा से एप्रूव्ड है और निगम से भी नक्शा पास है। सड़क, बिजली, पानी जैसी पूरी सुविधाएं मिलेंगी। आप कहेंगे तो हम मकान बनाकर भी दे सकते हैं, वो भी काफी कम दाम में। इतना सुनते ही बड़े शहर में छोटा सा आशियाना बनाने का सपना देखने वाला आम आदमी फंस जाता है झूठे दावों के जाल में। कम दाम में जमीन मिल जाती है और मकान भी बन जाता है, लेकिन मिलती नहीं सुविधाएं और इसके चलते होने वाली परेशानी से वह हर रोज दो-चार होता है। रायपुर शहर के हर इलाके में अवैध प्लाटिंग, कॉलोनी डेवलपमेंट का खेल जारी है। सबसे ज्यादा अवैध प्लाटिंग बोरियाखुर्द, देवपुरी, डूंडा, भाठागांव, जरवाय, हीरापुर के अलावा निगम क्षेत्र से लगे हुए पंचायत, जैसे काठाडीह, कांदुल, सेजबहार, मुजगहन, परसुलीडीह में हो रहे हैं। यहां बिना किसी स्वीकृति के कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग हो रही है और कम दाम का दावा कर बेचा जा रहा है। इन दो केस से समझिए… कैसे अवैध कारोबारियों के हौसले हैं बुलंद प्लॉट बेचने सोशल मीडिया में वीडियो, फाइनेंस का झांसा
भाठागांव केसरी बगीचा के भर्रीखार में शंकर विहार नाम से अवैध प्लाटिंग पर निगम टीम ने पिछले माह कार्रवाई की थी। पहली कार्रवाई के ठीक दूसरे सप्ताह में फिर से यहां मार्ग बना दिया गया था। इस पर फिर कार्रवाई करते हुए निगम ने प्रबंध अधिग्रहण के लिए अपर कलेक्टर को पत्र लिखा है, पर प्लाटिंग करने वाले प्रबंध अधिग्रहण से पहले जमीन बेचकर मुनाफा कमाने सोशल मीडिया में वीडियो डाल रहे हैं। इसमें 1551 रुपए वर्गफीट की जमीन, 80% फाइनेंस का दावा कर रहे हैं। भरत ठाकुर और कौशल सोनकर प्लाटिंग कर रहे हैं। पार्षद का भाई ही 5 एकड़ पर कर रहा है अवैध प्लॉटिंग
भाठागांव में लता मंगेशकर गार्डन के ठीक सामने 5 एकड़ से अधिक भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। बजरी से रास्ते बनाए गए हैं। डिमॉलिश बिल्डिंग मटेरियल से प्लाटिंग के लिए जमीन को ऊंचा किया गया है। भास्कर टीम पहुंची तो पता चला कि लखन सोनकर और अविनाश सोनकर प्लाटिंग कर रहे हैं। बात करने पर पता चला कि 1500 से 1600 रुपए वर्गफीट कीमत पर जमीन बेची जा रही है। प्लाटिंग में भाठागांव के पार्षद रवि सोनकर का भाई लखन सोनकर लगा हुआ है। हालांकि यह जमीन अमित अग्रवाल के नाम पर है। वो सब जो आपको जानना जरूरी है… ऐसे चेक करें रेरा में रजिस्ट्रेशन?
रेरा रजिस्ट्रेशन चेक करने के लिए https://rera.cgstate.gov.in/ पर जाएं। होम पेज के रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट एंड एजेंट्स” सेक्शन में प्रोजेक्ट, प्रमोटर्स, एजेंट्स और डिफाल्टर प्रोजेक्ट्स की जानकारी उपलब्ध है। जानिए क्या होता है डायवर्सन?
डायवर्सन कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें कृषि भूमि का उपयोग बदलकर उसे आवासीय, व्यावसायिक या औद्योगिक श्रेणी में किया जाता है। डायवर्सन बिना निर्माण अवैध माना जाता है। नक्शा पास होने का मतलब समझें
नगर निवेश या नगर निगम से नक्शा पास होने का मतलब निर्माण प्लान स्थानीय नियमों के अनुसार स्वीकृत है। इससे अवैध निर्माण, जुर्माना, नोटिस या तोड़फोड़ जैसी कार्रवाई से सुरक्षा मिलती है। जीवन की पूंजी लगाने से पहले जांच जरूरी
जीवनभर की पूंजी लगाकर लोग जमीन खरीदते हैं और घर बनाते हैं। इसलिए पूंजी लगाने से पहले जांच जरूरी है। इसके लिए पहले निगम के जोन कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र और डेवलपर के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। निगम मुख्यालय से भी इंक्वायरी की जा सकती है। यही नहीं आप चाहें तो संबधित क्षेत्र के पटवारी कार्यालय जाकर पूछताछ कर सकते हैं। वहां से वैध-अवैध की जानकारी मिलेगी, तभी जमीन पर पूंजी लगाना सही होगा। -आभास मिश्रा, नगर निवेशक, नगर निगम रायपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

May 12, 2026

बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

May 12, 2026

क्षत्रिय एक नहीं हो सकते का मिथक टूटा जयंती पर 19 संगठनों का शक्ति प्रदर्शन

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070108
Views Today : 87
Views Last 7 days : 562
Views Last 30 days : 3373
Total views : 91206
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.