Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर मांगे 1 लाख रुपए,महिला गिरफ्तार:अकलतरा में फोटो वायरल करने की धमकी दी, युवक ने बदनामी के डर से खाया जहर
Breaking News

निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर मांगे 1 लाख रुपए,महिला गिरफ्तार:अकलतरा में फोटो वायरल करने की धमकी दी, युवक ने बदनामी के डर से खाया जहर

By adminJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
095ebd7c e15d 4ce8 8849 8f95714a5362 1780841350940
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



095ebd7c e15d 4ce8 8849 8f95714a5362 1780841350940
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में निजी तस्वीरों के जरिए एक युवक को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को राजनांदगांव से पकड़ा गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित युवक का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अकलतरा निवासी 21 वर्षीय प्रफुल्ल जांगड़े की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से राजनांदगांव की एक महिला से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। इसी दौरान महिला ने युवक की कुछ निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें अपने पास सुरक्षित रख ली थीं। फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांग रही थी पैसे जांच में सामने आया है कि पिछले 12 से 15 दिनों से महिला युवक को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। वह निजी तस्वीरों को इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग कर रही थी। आरोप है कि महिला ने कुछ तस्वीरें युवक के परिजनों के मोबाइल नंबर पर भी भेज दी थीं। इससे युवक मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया और उस पर लगातार दबाव बढ़ता गया। मानसिक तनाव में युवक ने खाया जहर पुलिस के मुताबिक, बदनामी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के पिता ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से आरोपी महिला की पहचान की गई। पुलिस टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और अकलतरा लाया। पूछताछ के दौरान महिला ने ब्लैकमेलिंग की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें व्हाट्सएप चैट और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क-हादसे में घायल युवकों के लिए रुका मंत्री का काफिला:लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, खुद दूसरी गाड़ी से पहुंची घर

June 8, 2026

बालोद के लाल को मिलेगा 'शौर्य चक्र':मणिपुर में गोली लगने के बाद भी आतंकियों को खदेड़ने वाले भोजराम साहू को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

June 8, 2026

काव्य कुंभ का आज होगा समापन:वसीम बरेलवी की शायरी, आलोकनामा और मामे खान की प्रस्तुति होगी आकर्षण का केंद्र

June 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072968
Views Today : 5
Views Last 7 days : 584
Views Last 30 days : 5652
Total views : 96495
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.