![]()
रायपुर नगर निगम में उद्यानिकी विभाग के कामकाज को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। समता कॉलोनी और चंगोराभाठा स्थित गार्डनों के रखरखाव का करीब 17 लाख रुपए का ठेका दिए जाने के मामले में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि ठेका प्रक्रिया की जानकारी निगम के जनप्रतिनिधियों और विभागीय MIC सदस्यों तक को नहीं दी गई।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिन गार्डनों के रखरखाव का ठेका दिया गया, वहां देखरेख के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं मिला। इससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ठेके के नाम पर किस काम का भुगतान किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मामला उजागर होने के बाद संबंधित ठेका निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निगम के भीतर अब यह चर्चा तेज है कि बिना पारदर्शी प्रक्रिया के ठेका कैसे जारी हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी। पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सवाल उठाए हैं, वहीं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
<
