टॉप न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कुछ घंटों में पकड़ा:कोंडागांव में शादी का झांसा देकर वारदात, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया




कोंडागांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने कोण्डागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गोलावन निवासी चंदन पोयाम (19) ने नाबालिग को अकेला पाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और दबाव बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत में पीड़िता के तीन महीने की गर्भवती होने की जानकारी भी सामने आई है। पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोण्डागांव थाने में अपराध क्रमांक 263/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी पंकज चंद्रा ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी कपिल चंद्रा और एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में टीम बनाई गई। घर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी चंदन पोयाम को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे 23 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजीव गोटा, पीएसआई रश्मी मिंज, महिला प्रधान आरक्षक विमला माला नेताम, आरक्षक पुनाउ राम पटेल और महिला आरक्षक श्यामबती नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button