![]()
कोंडागांव पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही दिनों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। यह कार्रवाई जिले में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस के सख्त रुख को दर्शाती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 अप्रैल को हुई थी। प्रार्थिया ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरगीपाल आलोर निवासी बिरू उर्फ बिरेन्द्र कुमार नेताम (28) ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को आम खिलाने का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर जबरन बैठा लिया। जंगल ले जा कर नाबालिग से किया छेड़छाड़ आरोपी उसे सरगीपाल जंगल स्थित नीलगिरी प्लांटेशन क्षेत्र में ले गया। वहां उसने पीड़िता को जमीन पर गिराकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों के आने की आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की जाँच इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। टीम बना कर आरोपी को पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना फरसगांव पुलिस ने एक टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बिरू उर्फ बिरेन्द्र कुमार नेताम को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद 30 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उप निरीक्षक सुमित्रा सेठिया, महिला आरक्षक भानुप्रिया नेताम, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनावानी और अर्जुन बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
<
