Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नवा रायपुर की ‘सेंध लेक’ का बदलेगा स्वरूप:30 करोड़ रु. से शुरू हुआ गहरीकरण, प्रवासी पक्षियों के लिए झील के बीच बनेगा ‘आईलैंड’
Breaking News

नवा रायपुर की ‘सेंध लेक’ का बदलेगा स्वरूप:30 करोड़ रु. से शुरू हुआ गहरीकरण, प्रवासी पक्षियों के लिए झील के बीच बनेगा ‘आईलैंड’

By adminMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1 1779317133
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1 1779317133
नवा रायपुर स्थित सेंध लेक को और अधिक आकर्षक व पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एनआरडीए ने बड़ी पहल शुरू की है। झील में जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है और ठेका एजेंसी ने मौके पर काम भी प्रारंभ कर दिया है। इस परियोजना के तहत झील के बीचों-बीच पक्षियों के ठहराव के लिए विशेष आईलैंड भी विकसित किया जाएगा, जहां प्रवासी और स्थानीय पक्षी सुरक्षित रूप से बैठ सकेंगे। एनआरडीए से मिली जानकारी के अनुसार करीब 200 एकड़ में फैली सेंध लेक वर्तमान में नवा रायपुर और रायपुर शहर के लोगों के लिए प्रमुख पर्यटन और प्राकृतिक स्थल बन चुकी है। शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर स्थित यह झील शांत वातावरण, हरियाली और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को आकर्षित करती है। शेष|पेज11 शाम के समय यहां बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं। झील के किनारे बनी वॉकवे और ड्राइविंग ट्रैक इसे और भी खास बनाते हैं। एनआरडीए अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से झील के किनारों पर गाद जमा हो रही थी, जिससे इसकी जलधारण क्षमता प्रभावित हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद झील में अधिक मात्रा में पानी संग्रहित हो सकेगा, जिससे भविष्य में जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। जानिए… इससे क्या होगा फायदा
गहरीकरण से मजबूत होगा ईको सिस्टम {झील में पानी की संग्रहण क्षमता बढ़ेगी {जल स्तर लंबे समय तक बना रहेगा {पक्षियों और जलीय जीवों को बेहतर प्राकृतिक वातावरण मिलेगा {झील के बीच बनने वाले आईलैंड पर प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित ठहराव मिलेगा हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा {गर्मी के मौसम में आसपास के क्षेत्र का तापमान संतुलित रखने में मदद मिलेगी। जल संरक्षण के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा रायपुर से 30 किमी दूर सेंध लेक
सेंध लेक रायपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां सिटी बस और निजी वाहन दोनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। शाम के समय यहां का नजारा लोगों को खास तौर पर आकर्षित करता है, जहां ढलती शाम और चांद-तारों की रोशनी के बीच लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। सौंदर्यीकरण से सेंध लेक को ईको-टूरिज्म साइट के रूप में बदला जाएगा। सेंध लेक में जल संरक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। समय के साथ झील के किनारों पर बड़ी मात्रा में गाद जमा हो गई थी, जो धीरे-धीरे अंदर की ओर फैल रही थी। इससे जल संग्रहण क्षमता प्रभावित हो रही थी। गहरीकरण के बाद झील की क्षमता बढ़ेगी और वहां का ईको सिस्टम भी बेहतर तरीके से संतुलित बना रहेगा। -चंदन कुमार, सीईओ एनआरडीए नवारायपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुकमा को स्वच्छ बनाने मिशन मोड में नगर पालिका

May 21, 2026

प्रदेश में दूसरी बार बनेंगे तीन स्पेशल डीजी:कल्लूरी, प्रदीप और विवेकानंद; 30 साल नौकरी पूरी होने पर डीजी बनाने का है प्रावधान

May 21, 2026

सियनमरा में सरपंच के लिए एक ही दावेदार इसलिए निर्विरोध की स्थिति

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071340
Views Today : 70
Views Last 7 days : 1801
Views Last 30 days : 4280
Total views : 93363
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.