Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में आम चुनाव:भाजपा ने रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस आज भरेगी प्रत्याशियों का पर्चा
Breaking News

नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में आम चुनाव:भाजपा ने रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस आज भरेगी प्रत्याशियों का पर्चा

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24ed953d d30e 4406 9da0 a05f2a15ecf8 1779026916928
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



24ed953d d30e 4406 9da0 a05f2a15ecf8 1779026916928
जांजगीर-चांपा जिले की नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में पहली बार होने जा रहे आम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और 15 पार्षद उम्मीदवारों के साथ विशाल रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों का नामांकन भरेगी। भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार डरसेना को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर में शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया। भाजपा प्रत्याशी ने जताई जीत की उम्मीद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रमेश कुमार डरसेना ने कहा कि प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बम्हनीडीह की जनता भी विकास के नाम पर भाजपा को समर्थन देने का मन बना चुकी है और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। प्रभारी मंत्री बोले- विकास योजनाओं का मिल रहा लाभ प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने भी विश्वास जताया कि बम्हनीडीह की जनता भाजपा के साथ जुड़ने का मन बना चुकी है। अन्य भाजपा नेताओं ने भी नगर पंचायत चुनाव में जीत का भरोसा व्यक्त किया। कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर नामांकन की तैयारी तेज की दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी अध्यक्ष पद के लिए रामलाल सहारे को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने अपने 15 पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है और 18 मई को नामांकन दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। बम्हनीडीह नगर पंचायत में मतदान 1 जून को कराया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव पुलिस की मवेशी तस्करी पर कार्रवाई:महाराष्ट्र के 4 तस्कर गिरफ्तार, कत्लखाने ले जाए जा रहे 4 गोवंश बरामद

May 18, 2026

सूरजपुर में पहली आवासीय कॉलोनी का भूमिपूजन:37.66 करोड़ से बनेंगे 185 आधुनिक भवन, लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं-घर का सपना पूरा होगा

May 18, 2026

दो पक्षों की लड़ाई में राहगीर को जमकर पीटा VIDE0:दुर्ग में बाइक की टक्कर के बाद इंजीनियरिंग छात्रों को लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला, राहगीर को लूटा

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070919
Views Today : 180
Views Last 7 days : 1749
Views Last 30 days : 4119
Total views : 92711
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.