डौंडी | नर्रालगुड़ा गांव में ओपन जिम स्थापना के लिए लाया गया सामान लंबे समय से खुले में पड़ा हुआ है। युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओपन जिम की स्थापना की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं होने से योजना अधूरी पड़ी हुई है जिम उपकरणों का सामान खुले स्थान पर पड़े रहने के कारण उनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। जिससे शासन की राशि का भी नुकसान होने की संभावना है। ।
<
