Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कबाड़ी-यार्ड संचालकों पर पुलिस का एक्शन:रायपुर में चोरी का माल खरीदने वालों पर कार्रवाई, 6 कबाड़ियों से स्क्रैप जब्त
Breaking News

कबाड़ी-यार्ड संचालकों पर पुलिस का एक्शन:रायपुर में चोरी का माल खरीदने वालों पर कार्रवाई, 6 कबाड़ियों से स्क्रैप जब्त

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 25t214803157 1779725993
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 25t214803157 1779725993
रायपुर में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कबाड़ियों और यार्ड संचालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने खमतराई, गुढ़ियारी और उरला क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए 6 कबाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान लगभग 38 हजार रुपए का कबाड़ और अन्य सामग्री जब्त की गई। यह अभियान पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने कबाड़ी दुकानों और यार्डों पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी के सामान की बिक्री रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इन कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा में विजय टंडन और अवध राम नवरंगे की कबाड़ी दुकानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोहे के पाइप, तार और स्क्रैप बरामद किया। वहीं, गुढ़ियारी क्षेत्र में गिरधारी साहू और आदर्श गोयल के यहां छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया। उरला थाना क्षेत्र के मेटल पार्क स्थित रमन के यार्ड से पुलिस ने लोहे के पाइप और सरिया जब्त किए। वहीं, सरोरा स्थित एसएल ट्रेडर्स से भी लोहे के पाइप बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्क्रैप और अन्य सामग्री के साथ वाहनों को भी जब्त किया है। बीएनएसएस और बीएनएस के तहत मामला दर्ज पुलिस ने सभी 6 कबाड़ी संचालकों के खिलाफ बीएनएसएस और बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने कबाड़ी संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चोरी का सामान खरीदने-बेचने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवा-कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 35 से ज्यादा दावेदार:2 दिन तक चला इंटरव्यू;प्रदेश से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शनों में शामिल होने के फोटो-वीडियो दिखाए

May 26, 2026

मदीना मस्जिद के पास जमीन को लेकर विवाद गहराया:वक्फ बोर्ड और स्थानीय निवासी आमने-सामने, मौके पर पहुंचे अध्यक्ष ने लगाया कब्जे का आरोप

May 26, 2026

मदीना मस्जिद के पास जमीन को लेकर विवाद गहराया:वक्फ बोर्ड और स्थानीय निवासी आमने-सामने, मौके पर पहुंचे अध्यक्ष ने लगाया कब्जे का आरोप

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072008
Views Today : 73
Views Last 7 days : 1875
Views Last 30 days : 4964
Total views : 94681
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.