बालोद| राजीव भवन बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम घाटी हत्याकांड में शहीद नेताओं नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, अन्य शहीद नेताओं, कार्यकर्ताओं, वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में हुआ। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि झीरम का हमला सिर्फ नक्सली वारदात नहीं था। यह लोकतंत्र की आवाज दबाने का क्रूर, सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था। उन्होंने कहा, नक्सलियों ने चुन-चुनकर, नाम पूछ-पूछकर नेताओं की हत्या की। पीड़ितों का न्याय अब भी अधूरा है। न्याय की लड़ाई थमी नहीं है। उन्होंने कहा, इस खूनी खेल के पीछे छिपे असली सूत्रधारों, उनके आकाओं का सच एक दिन दुनिया के सामने आएगा। कार्यक्रम में बालोद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद क्षीरसागर, महामंत्री शंभू साहू, सतीश यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल यादव, नपा नेता प्रतिपक्ष कसिमुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।
<
