Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में बाइक सवार ने महिला से चेन लूटी:घर के बाहर पानी भरने गई महिला से वारदात, पता पूछने के बहाने रोका
Breaking News

रायपुर में बाइक सवार ने महिला से चेन लूटी:घर के बाहर पानी भरने गई महिला से वारदात, पता पूछने के बहाने रोका

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 30t214009499 1777565447
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 30t214009499 1777565447
राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का नाम हेमलता वैध है। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार घटना सुबह 6:40 बजे की है। शंकर नगर स्थित चावला टॉवर के पास रहने वाली हेमलता वैध 29 अप्रैल की सुबह करीब 6:40 बजे अपने घर के मुख्य गेट के पास पानी भरने के लिए पाइप लगा रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और गोलछा अपार्टमेंट का पता पूछने लगा। महिला ने उसे पता बताया और जैसे ही वह अंदर जाने के लिए मुड़ीं, आरोपी ने पीछे से दौड़कर उनके गले में पहनी करीब 2 तोला वजनी सोने की चेन झपट ली। 90 हजार की थी चेन अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गईं और उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास मौजूद गार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि झपटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 90 हजार रुपए है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पहले से इलाके की रेकी कर चुका था। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

निजी स्कूलों की मनमानी पर NSUI का मोर्चा:बिलासपुर में मनमानी फीस, महंगी किताबों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी

May 1, 2026

बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव:15 मिनट में बैठक खत्म, 2023 में पारित विधेयक का पोस्टर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

May 1, 2026

सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी:राजनेताओं का करीबी बताकर पैसे लिए, काम नहीं दिलाया; कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069416
Views Today : 67
Views Last 7 days : 987
Views Last 30 days : 4113
Total views : 90425
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.