भास्कर न्यूज| बैकुंठपुर अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्टेशन को राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित करने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है और इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इसी बीच वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राकेश शर्मा ने रेलवे विभाग के प्रति आभार जताते हुए यात्री सुविधाओं के और विस्तार की मांग उठाई है। उन्होंने संभागीय क्षेत्र प्रबंधक को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वर्तमान में चल रहे प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के साथ-साथ स्टेशन परिसर में लिफ्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि लिफ्ट सुविधा उपलब्ध होने से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
<
