Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नकली दवाइयों के कारोबार से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार:4 महीने से थी तलाश, सारंगढ़ कार्रवाई के दौरान मिला था लिंक
Breaking News

नकली दवाइयों के कारोबार से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार:4 महीने से थी तलाश, सारंगढ़ कार्रवाई के दौरान मिला था लिंक

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000913967 1776162442
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000913967 1776162442
राज्य में नकली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित सप्लाई चेन से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रोचक अग्रवाल (इंदौर), सुरेंद्र कामनानी (भाटापारा) और खेमराज बानी (सारंगढ़) शामिल हैं, जिन्हें रायपुर में हिरासत में लिया गया। दरअसल, कुछ माह पहले नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव से नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इसी मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए विभाग को एक संगठित नेटवर्क का पता चला, जिसमें अलग-अलग शहरों के मेडिकल स्टोर्स और एजेंसियां शामिल थीं। सारंगढ़ में मिली थीं अहम कड़ियां जांच के दौरान दिसंबर माह में सारंगढ़ स्थित सरस्वती मेडिकल स्टोर में छापेमारी की गई थी। यहां से संदिग्ध और नकली दवाओं के भंडारण और वितरण से जुड़े कई अहम सबूत मिले, जिन्हें जब्त कर जांच में शामिल किया गया। अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाकर अन्य राज्यों तक भी पहुंचाया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है। अभी और खुलासे संभव फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संस्थानों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
लोगों से अपील खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे दवाएं केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही खरीदें। किसी भी संदिग्ध दवा या गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 50 हाथियों का सड़क पार करते VIDEO:2 दलों ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोकी, 133 हाथियों का मूवमेंट,कई गांवों में अलर्ट

April 19, 2026

मेंटेनेंस के बाद खुली खारून ब्रिज पर दूसरे दिन हादसा:ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत

April 19, 2026

शहर में पानी का संकट:13 साल में 4656 करोड़ मंजूर, खर्च सिर्फ 826 करोड़

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067869
Views Today : 40
Views Last 7 days : 972
Views Last 30 days : 4058
Total views : 88805
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.