भास्कर न्यूज | धोबनी (सरसीवां) सुशासन तिहार 2026 ग्राम पंचायत धोबनी में जो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकास खंड अंतर्गत स्थित है। सोमवार को सुशासन तिहार का आगाज माता सरस्वती की मूर्ति पर ज्योति प्रज्वलित करने के साथ प्रारंभ हुआ। संजय भूषण पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ.सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा के द्वारा विभागवार समीक्षा की गई जिसमें विभाग के अधिकारियों से जाकारी लेकर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बिला नाला बांध के नहर निर्माण के लिए बजट तैयार कर शासन एवं प्रतिनिधियों को प्रेषित करने के निर्देश दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अपने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया सहकारिता विभाग द्वारा योगेश्वर साहू एवं सनी दास मानिकपुरी को ब्याज मुक्त ऋण का प्रमाण पत्र दिया गया। उक्त कार्यक्रम में संजय भूषण पांडे, डॉक्टर सनम जांगड़े के साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष झाड़ू राम साहू ,वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, जनपद अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद साहू ,दुर्गेश केसरवानी ,अनिल साहू, जनपद सदस्य पुष्पा साहू, तोषण लाल साहू ,प्रहलाद साहू, हीरालाल साहू, छगनलाल साहू 23 ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ ही पत्रकार देवनारायण साहू, दरस राम टंडन एवं अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
<
