Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई:1 महिला सहित 2 आरोपी पुलिस के शिकंजे में, 1.13 लाख का माल जब्त
Breaking News

धमतरी में सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई:1 महिला सहित 2 आरोपी पुलिस के शिकंजे में, 1.13 लाख का माल जब्त

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8d3b6cb5 ef4e 48e8 9394 63f51973ee3f 1775833541530
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8d3b6cb5 ef4e 48e8 9394 63f51973ee3f 1775833541530
धमतरी में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 1 लाख 13 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे सट्टा कारोबार पर की गई। शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पहला मामला विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के पास सामने आया। यहां एक सार्वजनिक स्थान पर अंकों के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पर्ची, डॉट पेन और एक मोबाइल फोन सहित कुल 5,050 रुपये का सामान जब्त किया गया। दूसरा मामला रामबाग सब्जी मार्केट धमतरी का है, जहां सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन और एक मोबाइल सहित कुल 7,250 रुपये का माल जब्त किया गया। तीसरा मामला आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम के पास दर्ज किया गया। यहां एक आरोपी को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन ऐप पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से एक आईफोन मोबाइल और नकदी सहित कुल 1 लाख 1,200 रुपये का माल जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामपुर वार्ड, सिटी कोतवाली निवासी अकबर अली (38), रामबाग, धमतरी निवासी सुल्ताना बेगम (53) और सुंदरगंज वार्ड, खेत पार, धमतरी निवासी आयुष वाघवानी (22) शामिल हैं। इन सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076955
Views Today : 230
Views Last 7 days : 4278
Views Last 30 days : 11966
Total views : 107171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.