![]()
धमतरी में पहली बार युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिले के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह इंटर कॉलेज प्रतियोगिता 24 और 25 अप्रैल को आयोजित होगी। कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में कोई भी भाग ले सकता है। इस उत्सव में 20 से अधिक विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें वाद-विवाद, फोटोग्राफी, एकल-समूह नृत्य, एकल-समूह गायन, म्यूजिकल बैंड, क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैम्प वॉक (पारंपरिक वेशभूषा), आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी, फूड फेस्ट और कई खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए AI प्रतियोगिता, साइंस एवं कृषि तकनीकी प्रदर्शनी, रोबोटिक्स वर्कशॉप और स्टार्टअप गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इससे युवाओं को नई तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम बनेंगे मुख्य आकर्षण युवा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ी संगीतमय शाम में आरु साहू, “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” राजिम और रायपुर का प्रसिद्ध “आवाज क्रांति बैंड” अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 25 अप्रैल को प्रेरक सत्र और बैंड प्रस्तुति वहीं, 25 अप्रैल को वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र युवाओं को मार्गदर्शन देगा। इसके बाद बस्तर का लोकप्रिय “डायरा बैंड” अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति देगा। महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए E-Cell के अंतर्गत फोटो एडिटिंग, यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन, मेंटल हेल्थ और AI वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे। पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा इंटर कॉलेज युवा फेस्ट खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, दौड़, शतरंज और रस्साकशी शामिल हैं। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि यह युवा फेस्ट इंटर कॉलेज प्रतियोगिता धमतरी के पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगी। इसमें धमतरी के सभी कॉलेज के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी कॉलेज के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। तीन कैटेगरी में होगा आयोजन, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा मौका कलेक्टर ने बताया कि तीन कैटेगरी में कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम को विधार्थी आयोजन कर रहे हैं, जिसके लिए अलग-अलग टीम बनाया गया है,पीजी कॉलेज,नगरी कॉलेज सभी कॉलेज के बेस्ट विद्यार्थियों का टीम बनाया गया है, जो इवेंट मैनेजमेंट में सबसे बेस्ट करेंगे, जिसमें से 20 बच्चों को आने वाले में मई के महीने में हिमाचल युवा फेस्ट कार्यक्रम में भेजा जाएगा।
<
