Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में गैस सिलेंडर फटा:किराए के मकान में धमाका, सामान जलकर खाक, जनहानि टली
Breaking News

धमतरी में गैस सिलेंडर फटा:किराए के मकान में धमाका, सामान जलकर खाक, जनहानि टली

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d1dd2e00 1704 4c72 90e4 7906a58ed01f 1776150066631
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d1dd2e00 1704 4c72 90e4 7906a58ed01f 1776150066631
धमतरी जिले में एक किराए के मकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त श्याम ध्रुव और उनका पूरा परिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम से बाहर गया हुआ था। जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। यह घटना कुरूद सिरसा चौक क्षेत्र में हुई। धमाका इतना भीषण था कि मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और कई जगहों से ईंटें बाहर निकल आईं। धमाके के बाद आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। धमाके की आवाज़ बेहद ज़ोरदार थी
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। मकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से ये दुर्घटना हुई होगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना की वजह अभी साफ़ नहीं, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर में लीकेज को विस्फोट की वजह माना जा रहा है।हालांकि वजह अभी साफ़ नहीं है, पूरे मामले की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076382
Views Today : 216
Views Last 7 days : 3626
Views Last 30 days : 11431
Total views : 106431
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.