धमतरी में खेत में मिला 10 फीट लंबा अजगर:बिरनपुर गांव में खेती के दौरान किसानों की पड़ी नजर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खेत में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफल रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। यह घटना धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र के बिरनपुर गांव की है। खेत में कृषि कार्य कर रहे किसानों की नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही किसानों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगरी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश चंदनिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
Source link




