Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में अवैध रेत खनन से 10 कंकाल निकले:महानदी किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में उत्खनन का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, रेत से भरे वाहन पकड़े
Breaking News

धमतरी में अवैध रेत खनन से 10 कंकाल निकले:महानदी किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में उत्खनन का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, रेत से भरे वाहन पकड़े

By adminMay 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b04a463e 8d41 4ba7 b96e faf96cd47f1c 1779962469395
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b04a463e 8d41 4ba7 b96e faf96cd47f1c 1779962469395
धमतरी जिले के खरेंगा गांव में अवैध रेत उत्खनन का गंभीर मामला सामने आया है। महानदी किनारे स्थित श्मशान घाट से अवैध खनन के दौरान 10 मानव कंकाल बाहर निकल आए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान से रेत निकाली जा रही थी वह प्रतिबंधित क्षेत्र है और वहां श्मशान घाट स्थित है। आरोप है कि रेत माफिया लगातार अवैध तरीके से मशीनों और वाहनों के जरिए यहां से रेत निकाल रहे थे। खुदाई के दौरान कई मानव कंकाल बाहर आ गए, जिनमें कुछ हाल ही में दफनाए गए लोगों के बताए जा रहे हैं। दुर्गंध से परेशान ग्रामीण कंकाल बाहर आने के बाद पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि श्मशान घाट की खुदाई से हाल ही में दफनाए गए बुजुर्गों के कंकाल भी बाहर आ गए हैं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दूसरे गांवों की रॉयल्टी का इस्तेमाल कर खरेंगा के प्रतिबंधित श्मशान घाट से अवैध रेत निकाली जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेत से भरे कई वाहनों को पकड़ लिया। “ग्राम विकास समिति ने लगाया था प्रतिबंध” ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम विकास समिति की ओर से पहले ही इस क्षेत्र में खनन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद रेत माफिया लगातार उत्खनन कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद खनिज विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। सरपंच बोलीं- 15 से 20 दिनों से चल रहा था खेल ग्राम खरेंगा की सरपंच नीलम साहू ने बताया कि श्मशान घाट वाले प्रतिबंधित क्षेत्र से लगातार रेत निकाली जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब तक 10 कंकाल बाहर निकल चुके हैं। सरपंच के मुताबिक, गांव में मुनादी कराकर खनन बंद करने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद माफियाओं में किसी तरह का डर नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि पिछले 15 से 20 दिनों से रेत माफिया मौके पर आते थे और ग्रामीणों को देखते ही रेत लेकर भाग जाते थे। कलेक्टर से होगी शिकायत ग्रामीणों ने अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार खुदाई के कारण श्मशान घाट में दाह संस्कार और दफनाने के लिए जगह की कमी हो गई है। सरपंच नीलम साहू ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की जाएगी, ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ESIC Medical Colleges MBBS BDS Seats Extended

May 28, 2026

रामानुजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं का अचानक निरीक्षण:सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने अस्पतालों की व्यवस्थाएं जांचीं, साफ-सफाई और बेहतर इलाज के दिए निर्देश

May 28, 2026

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगी:टेलीग्राम चैनल से संपर्क कर महिला ने फंसाया, पीड़ित की शिकायत पर कसे दर्ज

May 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072288
Views Today : 165
Views Last 7 days : 1872
Views Last 30 days : 5181
Total views : 95165
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.