Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगी:टेलीग्राम चैनल से संपर्क कर महिला ने फंसाया, पीड़ित की शिकायत पर कसे दर्ज
Breaking News

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगी:टेलीग्राम चैनल से संपर्क कर महिला ने फंसाया, पीड़ित की शिकायत पर कसे दर्ज

By adminMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
h1b4ej 1779958337
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



h1b4ej 1779958337
रायपुर में शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने टेलीग्राम चैनल के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा रिटर्न का लालच दिया और धीरे-धीरे युवक से रकम निवेश करवा ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा गिरधन लाल ओगरे बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़ित गिरधन लाल ओगरे ने बताया कि वह काम की तलाश में था। इसी दौरान उसकी पहचान एक टेलीग्राम चैनल के जरिए हुई, जहां शेयर ट्रेडिंग और निवेश से कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया जा रहा था। चैनल में जुड़ने के बाद एक महिला ने उससे संपर्क किया और खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताया। आरोप है कि महिला ने पहले छोटे निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाकर युवक का भरोसा जीता। इसके बाद उसे लगातार बड़ी रकम लगाने के लिए प्रेरित किया गया। आरोपी महिला ने अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए और दावा किया कि शेयर ट्रेडिंग के जरिए जल्द ही मोटा रिटर्न मिलेगा। पैसे मांगने पर आरोपियों ने तोड़ा संपर्क कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की, तो आरोपी टालमटोल करने लगी। बाद में महिला और उससे जुड़े लोगों ने संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिला और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी मामले की पड़ताल कर रही है। बिना जांच के ना करें निवेश: पुलिस पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया, टेलीग्राम चैनल और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों से अपील की गई है कि बिना जांच-पड़ताल किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा न लगाएं और लालच देने वाले अनजान लोगों से सतर्क रहें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रामानुजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं का अचानक निरीक्षण:सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने अस्पतालों की व्यवस्थाएं जांचीं, साफ-सफाई और बेहतर इलाज के दिए निर्देश

May 28, 2026

मुंबई के व्यापारी के 10 किलो चांदी के जेवर चोरी:कहा- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बची चांदी जीएसटी में फंसी; व्यापारियों ने किया घेराव

May 28, 2026

पेड़ों से गिरकर रोज मर रहे 250 से अधिक चमगादड़:बालोद में तपिश और लू के कहर का असर, पानी का किया गया छिड़काव

May 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072280
Views Today : 142
Views Last 7 days : 1849
Views Last 30 days : 5158
Total views : 95142
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.