![]()
धमतरी में रुद्री बैराज स्थित महानदी की मुख्य नहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग के बह जाने की आशंका है। यह घटना नहाने के दौरान हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और नाबालिग की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर से सटे रुद्री स्थित महानदी मुख्य नहर में कुछ नाबालिग दोस्त नहाने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में नाबालिग बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में ओझल हो गया। नाबालिग का नाम समीर(17) बताया जा रहा है,जो की उत्तरप्रदेश का रहने वाला है उसके परिवार वाले फेरी का काम करते है । नाबालिग की तलाश लगातार जारी है घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। नहर के तेज बहाव के बीच नाबालिग की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नहर के पांचों गेट खुले हुए थे सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि दोपहर में रुद्री बैराज के पास नहर में कुछ बच्चे नहा रहे थे। उन्हें एक बच्चे के बह जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि नहर के पांचों गेट खुले हुए थे और पानी का बहाव काफी तेज था, जिसमें लगभग 3500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर में भी तलाश जारी है। प्रशासन ने नहर में पानी का बहाव कम करवा दिया है ताकि खोज अभियान में मदद मिल सके।
<
