टॉप न्यूज़

धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:3 SI, 10 ASI समेत 46 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने दिए निर्देश




छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने 3 उप निरीक्षक (SI), 10 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 21 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षकों सहित कुल 46 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इन पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र, विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखा, साइबर थाना और जिला विशेष शाखा में नई पदस्थापना दी गई है। अर्जुनी, कुरूद, नगरी, मगरलोड, भखारा, सिहावा, रुद्री, दुगली, बोराई जैसे कई थानों के साथ-साथ बिरेझर और करेलीबड़ी चौकी में भी नई तैनाती की गई है। नए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल का लक्ष्य पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय, कार्यक्षमता में वृद्धि और आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। धमतरी जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ कर्मचारियों को रीडर शाखाओं में भी जगह दी गई है। नगरी, कुरूद, भखारा, कोतवाली और रुद्री थाना के कर्मचारियों को विभिन्न शाखाओं का रीडर बनाया गया है। एडिशनल एसपी डीसी पटेल और एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे सहित शिकायत शाखा और विशेष शाखा में भी रीडर पदस्थ किए गए हैं। एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के रीडरों का यह फेरबदल लंबे समय बाद किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी को ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button