बालोद में 19 किसानों से 21.37 लाख की धोखाधड़ी:826 क्विंटल धान खरीदकर नहीं किया भुगतान, MLA संगीता के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

![]()
बालोद जिले में 19 किसानों से 21 लाख 37 हजार 745 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारा और डोटोपार के किसानों की शिकायत पर पुलिस ने धान व्यापारी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि व्यापारी ने किसानों से 826.60 क्विंटल से अधिक रबी फसल का धान खरीदा, लेकिन भुगतान नहीं किया। 4-5 दिन में भुगतान का दिया था भरोसा किसानों के अनुसार, व्यापारी ने मई माह में धान खरीदते समय 4 से 5 दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। तय समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। कई बार संपर्क करने के बावजूद व्यापारी ने किसानों की बकाया राशि नहीं चुकाई, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। 19 किसानों के 21.37 लाख रुपये बकाया शिकायत के अनुसार, ग्राम बोहारा के 14 और ग्राम डोटोपार के 5 किसानों सहित कुल 19 किसानों की 21 लाख 37 हजार 745 रुपये की राशि व्यापारी पर बकाया है। किसानों का आरोप है कि व्यापारी ने जानबूझकर भुगतान का झूठा आश्वासन देकर उनकी उपज खरीदी और रकम हड़पने का प्रयास किया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई एफआईआर किसानों ने पहले पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। बाद में उन्होंने स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा से शिकायत की। विधायक के हस्तक्षेप के बाद सनौद थाना पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 45-50 कट्टा धान दूसरे के घर रखने का आरोप किसानों ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि व्यापारी के धान की तौलाई का कार्य करने वाले ग्राम बोहारा निवासी सनत पटेल के घर करीब 45 से 50 कट्टा धान रखा हुआ है। किसानों ने पुलिस से उक्त धान जब्त कर मामले की निष्पक्ष जांच करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस का कहना है कि किसानों की शिकायत के आधार पर व्यापारी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link




