Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी नेशनल हाईवे पर चलती मेटाडोर में आग:सोलर पैनल से भरी मेटाडोर जलकर खाक, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, 55 लाख का नुकसान
Breaking News

धमतरी नेशनल हाईवे पर चलती मेटाडोर में आग:सोलर पैनल से भरी मेटाडोर जलकर खाक, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, 55 लाख का नुकसान

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
254a28ac 5d95 4bee 907b 96999a591996 1778426711778
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



254a28ac 5d95 4bee 907b 96999a591996 1778426711778
छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेशनल हाईवे पर कुरूद राखी मोड़ के पास एक चलती मेटाडोर में अचानक आग लग गई। यह घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे हुई। मेटाडोर में सोलर पैनल की 111 प्लेटें लोड थी, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना में 55 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगते ही मेटाडोर के ड्राइवर जनक सिंह (निवासी भिंड) और उनके हेल्पर बेटे ने कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने शुरुआत में अपने पास रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि वे उस पर काबू नहीं पा सके। पहले देखिए तस्वीरें रायपुर-धमतरी मार्ग पर सोलर पैनल से भरा मेटाडोर पलटा यह मेटाडोर (क्रमांक एमपी 07 GA 9795) गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से सोलर पैनल की 111 प्लेटें लेकर मलकानगिरी, ओडिशा के लिए रवाना हुई थी। यह वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर-धमतरी मार्ग से गुजर रहा था, तभी कुरूद से पहले राखी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचते और आग पर काबू पाते, तब तक मेटाडोर और उसमें लदे सोलर पैनल पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस संबंध में कुरूद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

व​कील पर चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:शराब पीने से मना करने पर नाराज थे, आरोपियों ने मारपीट की फिर चाकू मारा

May 10, 2026

चिरमिरी में श्रीराम कथा, स्वामी श्रीरामभद्राचार्य करेंगे वाचन:17 मई से शुरू होगी कथा, विशाल कलश यात्रा से शुभारंभ

May 10, 2026

कांकेर में एक बकरी ने पांच बच्चों को जन्म दिया:जेपरा गांव में हुई दुर्लभ घटना, सभी स्वस्थ; अनोखी घटना को देखने उमड़ी भीड़

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069908
Views Today : 56
Views Last 7 days : 354
Views Last 30 days : 3405
Total views : 90962
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.