![]()
कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम जेपरा में एक दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां दिनेश पटेल के घर एक बकरी ने एक साथ पांच स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। यह खबर तेजी से फैल रही है। जन्म लेने वाले पांच बच्चों में तीन बकरा और दो बकरी हैं। स्थानीय लोगों और बुजुर्गों का मानना है कि आमतौर पर बकरियां एक या दो, अधिकतम तीन बच्चों को जन्म देती हैं। एक साथ पांच बच्चों का जन्म होना एक असाधारण घटना मानी जा रही है। इस अनोखी घटना को देखने के लिए दिनेश पटेल के घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह खबर दूर-दूर तक पहुंच रही है। दिनेश पटेल ने बताया कि जन्म लेने वाले सभी पांच बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वे फिलहाल इन छोटे बच्चों को दाना-पानी दे रहे हैं और उनकी विशेष देखभाल कर रहे हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।
<
