Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी नगर निगम में PWD सभापति का हंगामा:भूमिपूजन शिलालेख से नाम हटाने पर अधिकारी पर भड़के, इंजीनियरों को कहा- नेतागिरी मत करो
Breaking News

धमतरी नगर निगम में PWD सभापति का हंगामा:भूमिपूजन शिलालेख से नाम हटाने पर अधिकारी पर भड़के, इंजीनियरों को कहा- नेतागिरी मत करो

By adminJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aa352767 ce86 482c ab81 c9610ca89e7a 1781262356058
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aa352767 ce86 482c ab81 c9610ca89e7a 1781262356058
छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने अधिकारियों पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। यह हंगामा भूमिपूजन और लोकार्पण के शिलालेखों से उनके नाम हटाए जाने को लेकर हुआ। सभापति ने इंजीनियरों और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन पर ‘राजनीति’ करने का आरोप लगाया। दरअसल, सभापति मोटवानी ने आरोप लगाया कि विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और शिलान्यास से एक दिन पहले शिलालेखों पर उनका नाम मौजूद रहता है। हालांकि, जिस दिन भूमिपूजन या लोकार्पण होता है, उसी रात को उनका नाम शिलालेख से हटा दिया जाता है। उन्होंने इस कृत्य के लिए नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। महापौर चेंबर के बाहर इंजीनियरों को चेतावनी मोटवानी ने कहा कि उनका विभाग शहर के विकास परियोजनाओं से जुड़ा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने आयुक्त पर भी आरोप लगाया कि उनके निर्देश पर ही रात में नाम हटाए जाते हैं। महापौर के चेंबर के बाहर उन्होंने इंजीनियरों को ‘नेतागिरी न करने’ की चेतावनी दी। इस मामले को महापौर रामू रोहरा ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने बताया कि सभापति ने आपत्ति दर्ज कराई है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रभारी होने के बावजूद भूमिपूजन स्थलों से उनका नाम हटा दिया गया। महापौर ने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस्तर में बढ़ रही बारिश, सरगुजा में घट रही:50 सालों में बदला मानसून का ट्रेंड, जून-जुलाई कमजोर, अगस्त-सितंबर में ज्यादा बरसात

June 13, 2026

राजनांदगांव की महक नरवासे बनीं अंडर-19 उपकप्तान:भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुई सिलेक्ट, बोली- वर्ल्ड कप पर है मेरा फोकस

June 13, 2026

सूरजपुर में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई:बिना पास के चूना पत्थर ले जा रहे 3 ट्रेलर जब्त

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073752
Views Today : 52
Views Last 7 days : 940
Views Last 30 days : 5802
Total views : 97364
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.