![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छात्रा ने 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गौरव ग्राम कंडेल निवासी कुशुमलता बिप्रे ने 12वीं कॉमर्स में 97.40% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कुशुमलता ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। उनके पिता का नाम संतोष बिप्रे और माता का नाम पावन गंगा बिप्रे है। रिजल्ट के बाद परिजनों की ख़ुशी देखिये तस्वीरों में
कुशुमलता नाना के घर रह कर करती है पढ़ाई मूल रूप से गरियाबंद के छुरा की निवासी कुशुमलता अपने नाना के घर कंडेल में रहती हैं। उनके नाना 2013 में देवभोग थाने से सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुशुमलता का जन्म 15 मार्च 2008 को अपने नाना के घर पर ही हुआ था। उनकी माता गृहणी हैं, जबकि पिता छुरा दुर्ला सोसायटी में बिक्री का कार्य करते हैं।
<
