सूरजपुर में भारी बारिश से मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा:घरेलू सामान मलबे में दबा,पीड़ित परिवार ने प्रशासन से राहत और सहायता की मांग की

![]()
सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। यह हादसा शनिवार को कोल्हुआ गांव के आश्रित ग्राम बोकराटोल में हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बोकराटोल निवासी रामलाल साहू का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। शनिवार को अचानक मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में घर का पूरा सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में मदद की। हालांकि, लगातार बारिश के कारण राहत कार्य प्रभावित होता रहा। रहने का संकट, राहत की मांग पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के बीच उन्हें खुले आसमान के नीचे या रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्वे कर तत्काल आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। इससे कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जर्जर मकानों से दूर रहने की अपील की है।
Source link




