Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में हनीट्रैप के जरिए नाबालिग का अपहरण:1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सगा भांजा, पुलिस ने चंद घंटों में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Breaking News

दुर्ग में हनीट्रैप के जरिए नाबालिग का अपहरण:1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सगा भांजा, पुलिस ने चंद घंटों में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By adminApril 13, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 13 at 54339 pm 1776082580
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 13 at 54339 pm 1776082580
दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में अपहरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल के एक लड़के को हनीट्रैप के जरिए फंसाकर किडनैप किया गया और उसके पिता से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। महिला को पहले इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर उसे प्यार के जाल में फंसाया गया और उसके बाद उसे अपहरण कर लिया गया। इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का सगा भांजा निकला। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी संतोष साहू ने 12 अप्रैल 2026 को अमलेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कृष्णा साहू अपने ममेरा भाई सूरज साहू के साथ तिरंगा चौक अमलेश्वर मोटरसाइकिल बनवाने गया था। इसी दौरान एक ग्रे रंग की सेंट्रो कार वहां पहुंची। कार में बैठे एक व्यक्ति ने कृष्णा से बात की और उसे अपने साथ बैठाकर ले गया। कॉल कर मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती
करीब 45 मिनट बाद संतोष साहू के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है और उसे छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए देने होंगे। नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद दोबारा कॉल आया, जिसमें खुद कृष्णा ने रोते हुए अपने पिता से उसे बचाने की गुहार लगाई। इसी बीच सूरज साहू घर पहुंचा और उसने बताया कि कृष्णा को एक कार में बैठाकर ले जाया गया है। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का केस दर्ज किया और जांच शुरू की। धमतरी पुलिस की मदद से पकड़ाया आरोपी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाई गईं। साइबर सेल की मदद से जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया था, उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में मिली। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने धमतरी पुलिस से संपर्क किया। रास्ते में जेसेबी से अड़ाकर रोकी गाड़ी
धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे सेंट्रो कार को रोका गया। रास्ते को ब्लॉक करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई और सड़क को ब्लॉक कर गाड़ी को रुकवाया। कार में सवार लोगों से पूछताछ करने पर मामला संदिग्ध लगा। जांच में कार से अपहृत बालक कृष्णा साहू को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। साथ ही मौके से तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद अमलेश्वर थाना और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने पूरे मामले का खुलासा किया। सगे भांजे ने रची थी पूरी साजिश
जांच में सामने आया कि इस पूरे अपहरण की साजिश संजय साहू ने रची थी, जो पीड़ित परिवार का रिश्तेदार है। उसे पता था कि संतोष साहू के पास अच्छा पैसा है। इसलिए उसने उनके बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई। योजना के तहत एक महिला आरोपी हेमपुष्पा साहू को शामिल किया गया। उसने पहले लड़के से बातचीत शुरू की और 4-5 दिनों तक मीठी-मीठी बातें कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। फिर उसे घूमने के बहाने बुलाया गया और कार भेजी गई। जैसे ही कृष्णा कार में बैठा, उसे पहले से तय जगह पर ले जाया गया जहां अन्य आरोपी मौजूद थे। वहां से उसे लेकर धमतरी की ओर निकल गए और रास्ते में उसके पिता को फोन कर फिरौती मांगते रहे। अपराधियों में भाई बहन शामिल
पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो भाई के साथ एक भाई और बहन भी शामिल हैं। इनमें शैलेन्द्र लहरे, रविन्द्र लहरे उर्फ नानू,कृष्णा साहू उर्फ करन, संजय साहू और हेमपुष्पा साहू शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक ग्रे रंग की सेंट्रो कार और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 383
Views Last 7 days : 3793
Views Last 30 days : 11598
Total views : 106598
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.