Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गायों रौंदा:तीन की मौके पर मौत, तीन 3 घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गायों रौंदा:तीन की मौके पर मौत, तीन 3 घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776080801 whatsapp image 2026 04 13 at 11020 pm 1776067959
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 13 at 11020 pm 1776067959
दुर्ग जिले में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गायों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही तीन गायों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना उतई थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बावापारा की है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है। पउवारा से उतई की ओर जा रहे ट्रक ड्राइवर (क्रमांक CG08L2489) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठी गायों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गायों के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। इस मामले में आदर्श नगर उतई निवासी कामता महिपाल (40 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक में लोड थी लकड़ी, हादसे के बाद चक्का जाम घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में पकड़ लिया। ट्रक में लकड़ी लोड थी, जिसे जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तेज रफ्तार वाहनों को बैन करने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी तेज रफ्तार वाहनों ने कई गायों को कुचला है, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क पर भारी वाहनों के आने पर रोक लगाई जाए। सूचना मिलने पर पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा और उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और करीब रात 11:30 बजे सड़क को खाली कराया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 382
Views Last 7 days : 3792
Views Last 30 days : 11597
Total views : 106597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.