Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 7 लाख ठगे:खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर वीडियो कॉल पर धमकाते रहे आरोपी, सुबह-शाम भेजते थे गुड मॉर्निंग- गुड नाइट के मैसेज
Breaking News

दुर्ग में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 7 लाख ठगे:खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर वीडियो कॉल पर धमकाते रहे आरोपी, सुबह-शाम भेजते थे गुड मॉर्निंग- गुड नाइट के मैसेज

By adminApril 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cyber 1776936833
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cyber 1776936833
भिलाई में अकेले रह रही महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई है। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 62 साल की महिला से 7 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोपी खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कई दिनों तक महिला को वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए डराते-धमकाते रहे। मामला थाना सुपेला क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आर्य नगर कोहका भिलाई निवासी निर्मला चौबे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल में 5-7 लोग पुलिस की वर्दी में दिखे। उनमें से एक ने अपना नाम संदीप राव बताया और खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। आरोपियों ने महिला को बताया कि उनके नाम से कोटक महिंद्रा बैंक में करोड़ों रुपए का लेन-देन हो रहा है और वे अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के लिए उनके घर की तलाशी ली जाएगी। इसके बाद आरोपियों ने लगातार कई दिनों तक कॉल और मैसेज कर महिला को डराया। यहां तक कहा गया कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। 16 मार्च को 3 लाख रुपए ट्रांसफर किए
डर के कारण महिला ने 16 मार्च को अपने एसबीआई खाते से अगोदिया नारायण चोवाराम के नाम से 3 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए एक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 17 मार्च को दो युवक और एक युवती उनके घर पहुंचे और चार लाख रुपए की मांग की। जब महिला ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें सोना गिरवी रखने की सलाह दी। हैरानी की बात है कि महिला के घर 4 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन तीनों कैमरे में रिकॉर्ड भी नहीं हुए। 15 अप्रैल को पैसा लौटाने का दिया था झांसा
महिला ने बताया कि आरोपियों के कहने पर उन्होंने मुथुट फाइनेंस में सोना गिरवी रखकर सीटी यूनियन बैंक गुंदुर तालापाडू बुग्गुगुंडी विष्णु वर्धन के खाते में 4 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद 15 अप्रैल के बाद पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसी भरोसे में महिला ने परिवार को भी जानकारी नहीं दी। तीन दिनों में ही 30 से बार किया कॉल, 20 बार वीडियो कॉल
महिला के आधार कार्ड में रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर ही ठगों ने कॉल किया था। इसमें इंस्पेक्टर संदीप राव ने 20-30 बार फोन व 19 मैसेज में बात किया। 18 बार मिस काल किया। मैसेज में तीनों टाइम, गुड मार्निंग, गुड इवनिंग, गुड नाइट का मैसेज भेजता था। इसमें दो मैसेज नारायण चोवा राम का था। नारायण चोवा राम राय के नंबर से 10 मिसकाल 20 विडियो काल आया। इसके बाद अन्य नंबर से 3 विडियो काल 2 वाट्सएप काल आए थे। एफआईआर की कॉपी और सुप्रीम कोर्ट का जुर्माना भी दिखाया
आरोपी महिला को फर्जी एफआईआर की कॉपी, सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी जुर्माना का आदेश तक दिखाया। लगातार कॉल, वीडियो कॉल और फर्जी दस्तावेज दिखाकर आरोपियों ने महिला को पूरी तरह मानसिक दबाव में रखा। बाद में जब कोई पैसा वापस नहीं मिला, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ और 22 अप्रैल को उन्होंने अपने दामाद के साथ पुलिस चौकी स्मृति नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एक दिन पहले भी ठगी के दो मामले हुए थे दर्ज
इधर भिलाई में एक दिन पहले भी साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पहला मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। यहां पर चरोदा के रेलवे कॉलोनी जोन-1 निवासी रामू ने – शिकायत दर्ज कराई कि 19 अप्रैल की शाम करीब 5.30 बजे उनके मोबाइल पर लगातार बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आ रहे थे। देखने पर पता चला कि एचडीएफसी बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 28 हजार 44 रुपए निकाल लिए गए हैं। वहीं दूसरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। यहां सेक्टर-1, बी मार्केट निवासी 70 वर्षीय सुभाषचंद का मोबाइल 14 अप्रैल को पावर हाउस चौक में जयंती समारोह के चोरी हो गया। 18 अप्रैल को खाते से 1 लाख 99 हजार 621 रुपए कई खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075205
Views Today : 325
Views Last 7 days : 3169
Views Last 30 days : 9997
Total views : 104226
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.