Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में चोरी और झपटमारी के दो मामलों में कार्रवाई:फरार आरोपी गिरफ्तार, 14.77 लाख की संपत्ति जब्त; पाटन झपटमारी केस में 2 आरोपी पकडाए
Breaking News

दुर्ग में चोरी और झपटमारी के दो मामलों में कार्रवाई:फरार आरोपी गिरफ्तार, 14.77 लाख की संपत्ति जब्त; पाटन झपटमारी केस में 2 आरोपी पकडाए

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 11 at 53510 pm 1 1775920809
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 11 at 53510 pm 1 1775920809
दुर्ग जिले में पुलिस ने चोरी और झपटमारी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद की गई है, वहीं पाटन थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पहला मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर का है। यहां 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपियों ने एक मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पहले ही तीन आरोपी खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेश्वर उर्फ नानू यादव और तुलेश्वर उर्फ टिल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर करीब 8.22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। अपने जीजा को दिया चोरी का सामान
पूछताछ के दौरान तुलेश्वर सोनकर ने चोरी का सामान अपने जीजा गौरीशंकर खुटे को देने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गौरीशंकर खुटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख 18 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। इस तरह इस मामले में कुल 14 लाख 77 हजार 757 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पाटन में ट्रक चाल से झपटमारी
दूसरा मामला पाटन थाना क्षेत्र का है, जहां ट्रक चालक से झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को डामन सलाम नामक ट्रक चालक भानुप्रतापपुर जा रहा था। रात करीब 10:27 बजे ग्राम लोहरसी और फुंडा के बीच नहर नाली मोड़ के पास वह ट्रक से नीचे उतरा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसकी शर्ट की जेब से 2400 रुपये छीनकर भाग गए। आरोपियों की पहचान कर हुई गिरफ्तारी
घटना की रिपोर्ट पाटन थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने ऋषभ आग्नेकर और चंद्रकुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 2400 रुपये नगद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाईकोर्ट ने लिंगियाडीह बस्ती में तोड़फोड़ पर लगाई अंतरिम रोक:याचिकाकर्ता बोले- निगम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए कर ही बेदखल

April 17, 2026

धमतरी में कांग्रेस पार्षदों का पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन:निगम पर 33 लाख बकाया भुगतान न करने का आरोप

April 17, 2026

महासमुंद में 5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट:18 मामलों में जब्त थे मादक पदार्थ,जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में नष्टीकरण

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067610
Views Today : 121
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 3946
Total views : 88535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.