Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में कस्टमर ढूंढते गांजा तस्कर पकड़ाया:कार में रखकर बेच रहा था, कहां से लाता और किन्हें सप्लाई करता था, इसकी भी होगी जांच
Breaking News

दुर्ग में कस्टमर ढूंढते गांजा तस्कर पकड़ाया:कार में रखकर बेच रहा था, कहां से लाता और किन्हें सप्लाई करता था, इसकी भी होगी जांच

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776663104 whatsapp image 2026 04 19 at 42253 pm 1776627491
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 19 at 42253 pm 1776627491
दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गांजा तस्करी में शामिल एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.185 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 1 लाख 71 हजार 50 रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार प्रजापति (40) निवासी आर्य नगर कोहका, दुर्ग के रूप में हुई। तालाब के पास खोज रहा था ग्राहक पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को जुनवानी इलाके में इमली तालाब के पास आरोपी कार में गांजा रखकर बेच रहा था। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ देर निगरानी के बाद उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, आरोपी अवैध तरीके से मुनाफा कमाने के लिए गांजा बेच रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा के अलावा एक सेंट्रो कार (क्रमांक CG 04 B 9230) और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। जांच में जुटी पुलिस सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि, इस मामले में आगे भी जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। साथ ही आरोपी की प्रोफाइल की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, इसमें और कौन-कौन शामिल है इसका भी पता लगाया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बाइक की डिक्की से कैश की चोरी:दो मामलों में अज्ञात चोर 2.55 लाख ले भागे, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

April 20, 2026

रायपुर में मिशन उत्कर्ष 2.0 के लिए ट्रेनिंग:5 दिवसीय कार्यक्रम में टीचर के गुणवत्ता सुधार पर फोकस, नए ब्लूप्रिंट और प्रैक्टिकल एजुकेशन पर फोकस

April 20, 2026

Bhilai Thar Accident | One Dead, Two Injured

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068059
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1039
Views Last 30 days : 4135
Total views : 89011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.