Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई, VIDEO:गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने साथियों संग पीटा;प्लास्टिक पाइप से किया हमला
Breaking News

दुर्ग में एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई, VIDEO:गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने साथियों संग पीटा;प्लास्टिक पाइप से किया हमला

By adminJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 08 at 14532 am 1780863407
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 08 at 14532 am 1780863407
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल 5 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद एक छात्रा से पुराने परिचय और उससे बातचीत को लेकर हुआ था। बॉयफ्रेंड ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी और पांच नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। मामले सुपेला थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पुरानी दोस्ती बनी विवाद की वजह शिकायतकर्ता एक्स बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी छात्रा से दोस्ती थी। दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही, लेकिन बाद में उसने छात्रा से संपर्क करना बंद कर दिया था। 5 जून को उसे पंकज विश्वकर्मा (21) का फोन आया, जिसने खुद को छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया और मिलने के लिए कहा। उसने मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन अगले दिन फिर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाया गया। कैफे में हुई मुलाकात इसके बाद 6 जून की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित अमनिक कैफे पहुंचा। वहां पहले से मौजूद युवक और उसके साथियों ने उससे बातचीत शुरू की। इसी दौरान छात्रा से पुराने परिचय और बातचीत को लेकर विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद मारपीट दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों के साथ प्लास्टिक पाइप से हमला कर दिया। हथियार दिखाकर डराने का आरोप पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल प्लास्टिक पाइप सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि स्कूल की छात्रा से बातचीत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित युवक को मिलने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित पक्ष की पहचान कर शिकायत दर्ज की गई और वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। …………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… युवक बोला- TI ने मारा थप्पड़, चाबी छीनी, VIDEO: वीडियो बनाकर उंगली दिखाई, बिना नंबर प्लेट बाइक रोकने पर विवाद, पुलिस बोली- दस्तावेज नहीं दिखाए छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार-शुक्रवार रात TI और युवक के बीच तीखी बहस हो गई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को रोका, जिस पर दंपती और उनकी बच्ची सवार थे, जो मूवी देखकर लौट रहे थे। आरोप है कि TI ने उसे थप्पड़ मारा और बाइक की चाबी छीन ली। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जमानत पर छूटे 9 बदमाशों ने रैली निकाली, VIDEO:बालौदाबाजार में खिड़कियों से बाहर लटकते नजर आए, माला पहनाकर स्वागत भी किया

June 8, 2026

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल:165 अफसर-कर्मचारियों का तबादला, नारायणपुर-बीजापुर को मिले नए जिला परिवहन अधिकारी

June 8, 2026

प्रगतिशील किसान:धान के गढ़ रायगढ़ में किसान अरुण साव कर रहे अनानास की बंपर पैदावारबिना खाद-दवा सालाना 2.5 लाख कमाई

June 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072978
Views Today : 15
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 5662
Total views : 96505
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.