Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जमानत पर छूटे 9 बदमाशों ने रैली निकाली, VIDEO:बालौदाबाजार में खिड़कियों से बाहर लटकते नजर आए, माला पहनाकर स्वागत भी किया
Breaking News

जमानत पर छूटे 9 बदमाशों ने रैली निकाली, VIDEO:बालौदाबाजार में खिड़कियों से बाहर लटकते नजर आए, माला पहनाकर स्वागत भी किया

By adminJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
48 1780891993
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



48 1780891993
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जमानत पर रिहा हुए 9 आरोपियों ने कारों का काफिला निकालकर रैली की। इस दौरान उन्होंने स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई, जिसमें कुछ आरोपी कार की खिड़कियों से बाहर लटकते नजर आए। आरोपियों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। साथ ही उन पर राहगीरों के साथ मिसबिहेव करने का भी आरोप है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रैली निकालने के बाद कुछ युवक कार सवारों का माला पहनाकर स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की जा रही है और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मौके पर रेड मारकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जमानत का मतलब गुंडागर्दी की छूट कतई नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला भाटापार शहर थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक आरोपियों का नाम आदित्य साहू (22), सागर धींवर (27), मनीष धृतलहरे उर्फ सूर्या (21), वसीम अली (20), संतोष उर्फ छोटू मनहरे (25), सागर यादव (24), आशीष ध्रुव (21), हेमंत भाट (20) और ओम ध्रुव (20) है। सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हुड़दंग, सार्वजनिक शांति भंग करने, आपराधिक साजिश रचने और सामूहिक रूप से अपराध करने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग समय पर जेल भेजा गया था। जमानत के बाद मचाया हुड़दंग 5 जून की रात सभी आरोपी जेल से रिहा हुए। रात करीब 10 बजे उन्होंने कल्याण सागर वार्ड स्थित तालाब पार रोड पर तेज रफ्तार कारों और बाइकों की रैली निकाली। इस दौरान आरोपियों ने हुड़दंग मचाया औरमोहल्ले के लोगों के साथ बदसलूकी की आरोपियों ने इस हुड़दंग का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। पुलिस टीम ने मौके पर दी और घेराबंदी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस बोली- जमानत का मतलब गुंडागर्दी की छूट नहीं सभी के खिलाफ BNS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्होंने न्यायिक रिमांड पर दोबारा जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एसपी ओपी शर्मा ने कहा कि जमानत का मतलब गुंडागर्दी की छूट नहीं है। ऐसी हरकतें कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि दोबारा सजा को न्योता देने जैसी हैं। खौफ फैलाने वाली रैलियां निकालने और सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। ……………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चलती BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस, VIDEO: मोबाइल निकालकर रील बनाई; रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, कार जब्त छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वसीम बरेलवी बोले-अच्छे लोग मेरी कमजोरी और ताकत:काव्य कुंभ में देर रात तक सजी रही महफिल, मामे खान के 'चौधरी’ पर झूमता रहा रायपुर

June 8, 2026

दुर्ग में एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई, VIDEO:गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने साथियों संग पीटा;प्लास्टिक पाइप से किया हमला

June 8, 2026

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल:165 अफसर-कर्मचारियों का तबादला, नारायणपुर-बीजापुर को मिले नए जिला परिवहन अधिकारी

June 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072980
Views Today : 17
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 5664
Total views : 96507
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.