Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में इंटरस्टेट दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:उड़ीसा से गांजा लाकर भिलाई की महिला के सहयोग से बेच रहे थे गांजा, 9.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

दुर्ग में इंटरस्टेट दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:उड़ीसा से गांजा लाकर भिलाई की महिला के सहयोग से बेच रहे थे गांजा, 9.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 12 at 50309 pm 1776004342
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 12 at 50309 pm 1776004342
दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर उसकी सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 9 किलो 500 ग्राम गांजा, 12 हजार 100 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 19 हजार 100 रुपए बताई जा रही है। पुलिस को 12 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाजी नगर में श्री राम मंदिर के पास एक मकान में कुछ लोग बाहर से गांजा लाकर बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसके बाद संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई। उड़िसा से गांजा लाकर करते थे सप्लाई
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही नकद रकम और मोबाइल फोन भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग और आसपास के इलाकों में बेचते थे। इस काम से वे जल्दी पैसा कमाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) और 27 के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। भिलाई की एक महिला भी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों के नाम नवीन राना (26 वर्ष) और प्रमोद राणा (28 वर्ष) हैं, जो उड़ीसा के बलांगीर जिले के रहने वाले हैं। तीसरी आरोपी दुर्गा अम्मा (65 वर्ष) है, जो खुर्शीपार के बालाजी नगर में रहती है। पुलिस का कहना है कि ये लोग मिलकर गांजा सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे। कार्रवाई से इलाके में चल रहे अवैध गांजा सप्लाई के एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 521
Views Last 7 days : 3931
Views Last 30 days : 11736
Total views : 106736
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.