Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर मिले:'मुसाफिर' ब्रांड का गुटखा बन रहा था, लाइसेंस नंबर को लेकर जांच तेज
Breaking News

दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर मिले:'मुसाफिर' ब्रांड का गुटखा बन रहा था, लाइसेंस नंबर को लेकर जांच तेज

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777014226 052658ea b5d6 4e4f 818e 362b1bf91c9b 1777011165079
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



052658ea b5d6 4e4f 818e 362b1bf91c9b 1777011165079
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बासिन गांव में एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ‘मुसाफिर’ और ‘M4’ ब्रांड के जर्दा युक्त गुटखे का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते पाए गए। ये मजदूर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी मजदूरों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उन्हें यहां कौन लाया और फैक्ट्री के संचालन में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा, सुगंधित जर्दा, पैकिंग सामग्री, मशीनरी और कच्चा माल जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह फैक्ट्री अप्रैल की शुरुआत से सक्रिय थी और एक बड़े अवैध उत्पादन केंद्र के रूप में काम कर रही थी। लाइसेंस नंबर को लेकर जांच तेज जिला खाद्य और औषधि प्रशासन अधिकारी जितेंद्र नेने ने बताया कि ‘मुसाफिर’ ब्रांड के पैकेट पर कुम्हारी स्थित ‘रजत सेल्स’ से संबंधित एक लाइसेंस नंबर अंकित मिला है। अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि यह ‘रजत सेल्स’ की ही दूसरी इकाई है या फिर ब्रांड के नाम पर नकली गुटखा बनाया जा रहा था। अधिकारी के अनुसार यदि ‘रजत सेल्स’ के संचालक इस इकाई को अपनी बताते हैं, तो बिना लाइसेंस के संचालन का मामला दर्ज किया जाएगा। यदि गुटखे के सैंपल जांच में फेल होते हैं, तो अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री का मालिक फिलहाल फरार है और पुलिस उसके पकड़े जाने के बाद आगे की धाराएं तय करेगी। फैक्ट्री मालिक फरार, प्रशासन को इंतजार अधिकारी ने बताया कि फिलहाल फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं मिला है। प्रशासन यूनिट के ओनर के सामने आने का इंतजार कर रहा है। यदि कोई इस यूनिट पर दावा नहीं करता, तो मौके पर मौजूद मजदूरों के बयान, जब्त माल के पंचनामा और मकान मालिक की भूमिका के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। डुप्लीकेट ब्रांडिंग पर कड़ी कार्रवाई के संकेत अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि यह डुप्लीकेट ब्रांडिंग का मामला निकला, तो धोखाधड़ी, फूड सेफ्टी एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में भी कार्रवाई हो सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075073
Views Today : 834
Views Last 7 days : 3480
Views Last 30 days : 9900
Total views : 103842
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.