Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले:अंडा, उतई, बोरी, सुपेला थानों के प्रभारी बदले, निरीक्षक-उपनिरीक्षक शामिल
Breaking News

दुर्ग पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले:अंडा, उतई, बोरी, सुपेला थानों के प्रभारी बदले, निरीक्षक-उपनिरीक्षक शामिल

By adminMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
52bed17b d1bc 4609 9abb 0ef2e875179f 1780055205128
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



52bed17b d1bc 4609 9abb 0ef2e875179f 1780055205128
दुर्ग पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 4 निरीक्षकों और 5 उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक श्रद्धा पाठक को अंडा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अब तक अंडा थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक पारस ठाकुर को सुपेला थाना भेजा गया है। उतई थाने में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई स्थानांतरित किया गया है, जबकि बोरी थाने में पदस्थ निरीक्षक अनिल पटेल को उतई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक वंदिता पनिणकर को बोरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। धमधा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को उतई स्थानांतरित किया गया है, और उतई में पदस्थ उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा को धमधा थाने भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, चौकी जेवरा सिरसा के प्रभारी खगेन्द्र पठारे को मोहन नगर थाने में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह कुम्हारी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक समित मिश्रा को जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को आगामी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस्तर में बढ़ रही बारिश, सरगुजा में घट रही:50 सालों में बदला मानसून का ट्रेंड, जून-जुलाई कमजोर, अगस्त-सितंबर में ज्यादा बरसात

June 13, 2026

धमतरी नगर निगम में PWD सभापति का हंगामा:भूमिपूजन शिलालेख से नाम हटाने पर अधिकारी पर भड़के, इंजीनियरों को कहा- नेतागिरी मत करो

June 13, 2026

राजनांदगांव की महक नरवासे बनीं अंडर-19 उपकप्तान:भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुई सिलेक्ट, बोली- वर्ल्ड कप पर है मेरा फोकस

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073755
Views Today : 55
Views Last 7 days : 943
Views Last 30 days : 5805
Total views : 97367
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.