![]()
दुर्ग पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान से जिले में अपराधियों के बीच हलचल मच गई। यह विशेष अभियान राजपत्रित अधिकारियों की अगुवाई में चलाया गया। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। छापेमारी में कई वारंटी पकड़े गए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमें गठित कीं। अभियान के दौरान फरार स्थायी वारंटियों के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों के घरों और अन्य छिपने की जगहों पर छापेमारी की गई। पुलिस की इस घेराबंदी के कारण कई वारंटी तुरंत पकड़ में आ गए। पुलिस की गिरफ्त में आए स्थायी वारंटी लंबित वारंटों का निराकरण करना उद्देश्य:पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य लंबित वारंटों का निराकरण करना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। कई आरोपी लंबे समय से फरार थे और न्यायालयीन प्रक्रियाओं से बच रहे थे। इस अभियान ने ऐसे आरोपियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं होगा। दुर्ग पुलिस ने दावा किया है कि पूरे वर्ष ऐसे सघन अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी फरार आरोपियों, वारंटियों और अन्य अपराधियों पर इसी तरह शिकंजा कसा जाएगा।
<
