Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग निगम कमिश्नर के PA की पिटाई, कपड़े फाड़े, VIDEO:भगवान पर विवादित कमेंट किए, हिंदू संगठन ने ऑफिस से खींचकर बाहर निकाला, फिर पीटा
Breaking News

दुर्ग निगम कमिश्नर के PA की पिटाई, कपड़े फाड़े, VIDEO:भगवान पर विवादित कमेंट किए, हिंदू संगठन ने ऑफिस से खींचकर बाहर निकाला, फिर पीटा

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778257245 comp 1 2026 05 08t172312343 1778241239
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 05 08t172312343 1778241239
छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने व्हाट्सएप्प पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए थे। इसका स्क्रीनशॉट जब बजरंग दल, हिंदू संगठनों को मिला तो वे भड़क उठे। 8 मई की सुबह कार्यकर्ता निगम दफ्तर घुसे और कर्मचारी गौतम साहू को पकड़ बाहर निकाला। उसे इतना पीटा कि कपड़े फट गए थे। अन्य स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को छुड़ाया और थाने ले गई। बजरंग दल ने निगम कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला दरअसल, दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है। उसका निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ निजी व्हाट्सएप चैट से सामने आया। इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। वे निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान कामकाज प्रभावित बता दें कि पोलसाय पारा के रहने वाले मंगल सिंह राजपूत ने पदमनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने बताया कि, महिला कर्मचारी ने 8 मई की सुबह यह चैट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई। इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम दफ्तर पहुंचे और गौतम साहू को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से निगम कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित हुआ। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वकील ने लिखा- हिंदू इबादत क्या जाने, ये लोग काफिर: रमजान की बधाई देकर देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, हिंदू-संगठनों ने घेरा थाना, FIR दर्ज रायपुर के राजातालाब इलाके में मुस्लिम एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवादित पोस्ट के बाद तनाव का माहौल है। इसके विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.