Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग कलेक्टर से ताम्रध्वज साहू ने की सीधी बात:खाद-बीज संकट और दीपिका मौत मामले में सौंपे ज्ञापन, 50 लाख मुआवजा,सरकारी नौकरी की मांग
Breaking News

दुर्ग कलेक्टर से ताम्रध्वज साहू ने की सीधी बात:खाद-बीज संकट और दीपिका मौत मामले में सौंपे ज्ञापन, 50 लाख मुआवजा,सरकारी नौकरी की मांग

By adminJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7ef8a614 0780 4766 b2ad dcb486a24ab2 1780720582159
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7ef8a614 0780 4766 b2ad dcb486a24ab2 1780720582159
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किसानों की खाद-बीज समस्या और रिसाली की युवती दीपिका गाड़ा की मौत के मामले में प्रशासन को घेरा। उन्होंने दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने से पहले जिले के किसान खाद और बीज के संकट से जूझ रहे हैं। अधिकांश सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया, पोटाश और अन्य जरूरी उर्वरकों का पर्याप्त भंडार नहीं है। खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधियों ने विभिन्न समितियों का दौरा किया, जहां किसानों ने खाद की भारी कमी की शिकायत की। कई जगह किसानों को उनकी जरूरत का आधा खाद भी नहीं मिल पा रहा है। कहीं डीएपी है तो यूरिया नहीं, तो कहीं पोटाश उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को अलग-अलग स्थानों से खाद जुटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बीज की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल साहू ने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप धान बीज नहीं मिल रहा है। कई समितियों में सरना धान की मांग होने के बावजूद दूसरी किस्मों के बीज दिए जा रहे हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर बीज की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने अमानक बीज वापस कर दिए हैं। कांग्रेस ने प्रशासन से वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुसार खाद उपलब्ध कराने, सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने और प्रमाणित धान बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। दीपिका गाड़ा की मौत को लेकर सरकार पर हमला कांग्रेस ने रिसाली निवासी दीपिका गाड़ा की मौत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। ताम्रध्वज साहू ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण युवती की जान चली गई। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह साबित होता है कि अस्पताल में रक्त उपलब्ध होने के बावजूद परिजनों को डोनर लाने के लिए कहा गया, तो यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला होगा। 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कांग्रेस ने दीपिका गाड़ा मामले में दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने, मृतका के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साहू ने कहा कि केवल जांच से न्याय नहीं मिलेगा, बल्कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित राहत भी मिलनी चाहिए। आंदोलन की चेतावनी पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। यदि खाद-बीज संकट और दीपिका गाड़ा मामले में जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी। कलेक्टर ने दोनों मामलों में आवश्यक जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कल दो शिफ्ट में बिजली कटौती:नेहरू नगर-मंगला फीडर क्षेत्र प्रभावित, सुबह 9-10:30,दोपहर 3-4:30 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

June 7, 2026

नगर निगम अफसरों पर भड़के अपर संचालक,लगाई फटकार:समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और योजनाओं की प्रगति पर मांगी रिपोर्ट

June 7, 2026

60 रुपए पेमेंट करते ही खुला साइबर ठगी का राज:भिलाई में बैंक खाते से फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस

June 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072946
Views Today : 9
Views Last 7 days : 748
Views Last 30 days : 5686
Total views : 96473
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.