टॉप न्यूज़

चौकीदार हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:समाज के लोगों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन, नौकरी-मुआवजा की मांग, SSP बोले-भड़काने वालों पर होगी कार्रवाई




बिलासपुर में प्लेस ऑफ सेफ्टी (विशेष गृह) में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्याकांड में एक फरार नाबालिग को पुलिस ने बिहार के राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी अब भी फरार है, जिनकी रायगढ़ और उत्तरप्रदेश में तलाश की जा रही है। इधर, समाज के लोगों ने परिवार को मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर अंबेडकर चौक से रैली निकालकर प्रदर्शन किया। वहीं, एसएसपी रजनेश सिंह ने दावा किया है कि शेष दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संवेदनशील मामले में परिजन को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 12 जुलाई की रात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या कर चार किशोर अपचारी फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाने में अपराध दर्ज कर विशेष टीमें गठित की गईं। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कोरबा, रायगढ़, बिहार, अनूपपुर और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दी। पहले एक किशोर अपचारी की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि अब पटना से विशाल चौबे को पकड़ने में सफलता मिली है। अस्पताल में पड़ी है लाश, मुआवजा-नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन
इस घटना के बाद से परिवार और समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि दी जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मांगे नहीं मानने पर परिवारवालों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। इसके चलते मृतक की लाश को घटना के बाद सिम्स के मर्चूरी में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षार्थ रखा गया है। सोमवार को परिवार के साथ समाज के लोगों ने अंबेडकर चौक से लेकर नूतन चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह के सामने धरने पर बैठ गए। SSP बोले- भड़काने वालों की भी होगी पहचान
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोग मृतक के परिजनों को ऐसे आश्वासन और मांगों के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिनका कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने बताया कि शासन के नियमानुसार मुआवजा और सहायता की प्रक्रिया घटना वाले दिन से ही शुरू कर दी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से धरना जारी रखने के लिए परिजनों को उकसा रहे हैं।
पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। एसएसपी के मुताबिक इनमें से कई लोग पहले से गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। उनके खिलाफ न्यायालय में जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। धरना समाप्त कराने प्रशासन की समझाइश जारी
पुलिस और जिला प्रशासन का कहना है कि परिजनों और धरनास्थल पर मौजूद लोगों से लगातार बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और धरना समाप्त करने की अपील की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। मृतक की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, सिम्स में भर्ती
शनिवार को मृतक नरेंद्र खांडे की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देश पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। प्रारंभ में उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार किया, लेकिन तहसीलदार और सरकंडा थाना प्रभारी की समझाइश के बाद देर रात उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाद में अस्पताल से उनकी छुट्‌टी कर दी गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button