टॉप न्यूज़

रायगढ़ में मछली जाल में फंसा कोबरा, VIDEO:एनिमल टीम ने किया रेस्क्यू, इधर घर के आंगन में मिला रसेल वाइपर




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बारिश के दिनों में सांपों के घरों और बस्तियों में पहुंचने के मामले बढ़ जाते हैं। उर्दना बस्ती में इस बार एक कोबरा मछली पकड़ने वाली जाली में फंस गया। जाली में फंसे कोबरा को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एनिमल सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। उर्दना बस्ती में रहने वाले कुछ लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं। उन्होंने अपने घर के आंगन में मछली पकड़ने की जाली रखी थी। रात के समय एक कोबरा जाली में आकर फंस गया। सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो घबरा गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी कोबरा को जाली से निकालने की हिम्मत नहीं कर पाया। मौके पर पहुंची एनिमल सेवा समिति की टीम इसके बाद मामले की जानकारी एनिमल सेवा समिति को दी गई। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। इसके बाद सावधानी से कोबरा का रेस्क्यू किया गया और उसे जाली से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने लोगों को बताया कि कोबरा बेहद जहरीला सांप है। इसे पकड़ने या छेड़ने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। घर के आंगन में मिला रसेल वाइपर पंडरीपानी क्षेत्र में भी एक घर के आंगन में सांप निकलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर एनिमल सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें रसेल वाइपर मिला, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पंडरीपानी, जुर्डा और कोतरलिया क्षेत्र में रसेल वाइपर के निकलने के मामले अधिक सामने आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button