टॉप न्यूज़

बिलासपुर के कोटा में 300 क्विंटल राशन घोटाले का आरोप:छह माह से हितग्राहियों को नहीं मिला चावल, फूड इंस्पेक्टर बोले-जांच के बाद करेंगे कार्रवाई




बिलासपुर के कोटा जनपद क्षेत्र के नवागांव (सलका) स्थित सहकारी विपणन संस्था के उपकेंद्र (राशन दुकान) में राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। जनपद पंचायत सदस्य धर्मेंद्र देवांगन ने कलेक्टर और एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पिछले लगभग छह माह से पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है। जुलाई माह में केवल 20 प्रतिशत राशन वितरित किया गया, जबकि शेष 80 प्रतिशत राशन का वितरण नहीं हुआ। आरोप है कि पिछले छह महीनों में करीब 300 क्विंटल राशन की हेराफेरी की गई है। फूड इंस्पेक्टर बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान ने बताया कि उन्हें आज राशन वितरण में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पहले सुराज शिविर या समाधान शिविर जैसे किसी माध्यम से कोई शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन अब इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राशन गड़बड़ी मामले में जांच और संचालक पर FIR की मांग जनपद सदस्य ने अपने ज्ञापन में पिछले छह माह के राशन वितरण की पूर्ण जांच, हितग्राहियों को बकाया राशन तत्काल उपलब्ध कराने और गबन की पुष्टि होने पर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनकी भूमिका की जांच की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अली बाबा कश्यप, मनोज मरावी (जनपद सदस्य), प्रतिनिधि सचिन साहू और नेतु यादव शामिल रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button