Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दरवाजे पर इंतजार, रास्ते में मौत, सिम्स के चिकित्सक को आई झपकी, ऑटो को ठोंका, महिला की मौत
Breaking News

दरवाजे पर इंतजार, रास्ते में मौत, सिम्स के चिकित्सक को आई झपकी, ऑटो को ठोंका, महिला की मौत

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 04 2026 sims news 27 2026427 214553
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कार को सिम्स में पदस्थ टिकेंद्र प्रसाद पटेल पिता दुर्योधन पटेल (29) निवासी ग्राम जम्हनीडीह थाना बसना जिला महासमुंद चला रहे थे। उन्हें अचानक झपकी आ गई …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 09:43:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 09:48:29 PM (IST)

दरवाजे पर इंतजार, रास्ते में मौत, सिम्स के चिकित्सक को आई झपकी, ऑटो को ठोंका, महिला की मौत
टक्‍कर में ऑटो की यह हालत हो गई।

HighLights

  1. लालखदान ओवरब्रिज पर सोमवार हुई यह दुघर्टना।
  2. गुजरात से मजदूरी कर लौट रहे थे दोनों पति-पत्नी।
  3. पुलिस ने डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर कार जब्‍त की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में बलिदानी वीर नारायण सिंह ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आटो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चला रहे चिकित्सक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ऑटो से जा भिड़ा। पुलिस ने आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस बाई के साथ गुजरात से रोजी-रोटी कमाकर वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गांव जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया।

ऑटो लालखदान ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि सामने से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 बीए 3294 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार को सिम्स में पदस्थ टिकेंद्र प्रसाद पटेल पिता दुर्योधन पटेल (29) निवासी ग्राम जम्हनीडीह थाना बसना जिला महासमुंद चला रहे थे।

उन्हें अचानक झपकी आ गई और वाहन गलत दिशा में जाकर ऑटो से टकरा गया। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने बिरस बाई डहरिया को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रणजीत डहरिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं ऑटो चालक के दोनों पैर टूट गए। तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित चिकित्सक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गईं परिवार की खुशियां

मल्हार क्षेत्र का यह श्रमिक परिवार लंबे समय बाद गुजरात से अपने गांव धनगवां लौट रहा था। स्टेशन से घर की दूरी चंद किलोमीटर ही बची थी कि कार चालक को झपकी आ गई और खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। चालक डाक्टर टिकेंद्र प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। घायलो को सिम्स में उपचार चल रहा है।

रजनीश सिंह, तोरवा थाना प्रभारी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.