टॉप न्यूज़
नारायणपुर शहर भाजपा अध्यक्ष बने प्रशांत ठाकुर

नारायणपुर| भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रशांत ठाकुर को नारायणपुर शहर भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष संध्या पवार सहित वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। प्रशांत ठाकुर को संगठन में लंबे अनुभव वाला वरिष्ठ नेता माना जाता है। वे मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्व संभाल चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं ने नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शहर भाजपा संगठन और मजबूत होगा।
Source link




