![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उड़नदस्ता दल ने देर रात जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। यह कार्रवाई कोलबीरा और विशेसरा क्षेत्र में की गई। खनिज विभाग को क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उड़नदस्ता दल ने देर रात कोलबीरा और विशेसरा इलाकों में दबिश दी। जांच के दौरान रेत से भरे ट्रैक्टरों को रोका गया। दस्तावेज न मिलने पर चार ट्रैक्टर जब्त चालकों से दस्तावेज मांगने पर उनके पास कोई वैध कागजात या रॉयल्टी पर्ची नहीं मिली। इसके बाद टीम ने चारों ट्रैक्टरों को तत्काल जब्त कर लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों के खिलाफ खान-खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी जारी अधिकारियों ने यह भी कहा कि कलेक्टर के आदेश के बाद से जिले में अवैध कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे ताकि अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
<
