Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो लोगों पर भालुओं का हमला:कोरबा के पीडिया गांव के पास जंगल में हुई घटना, घायल अस्पताल में भर्ती
Breaking News

तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो लोगों पर भालुओं का हमला:कोरबा के पीडिया गांव के पास जंगल में हुई घटना, घायल अस्पताल में भर्ती

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23680364 6dd8 4da2 b5fa 1a4f39e1d92e 1778244561562
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



23680364 6dd8 4da2 b5fa 1a4f39e1d92e 1778244561562
कोरबा के करतला वन मंडल अंतर्गत पीडिया गांव के समीप जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर शुक्रवार दोपहर दो भालुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से भालुओं को खदेड़ा गया। घायलों की पहचान पीडिया निवासी कन्हैयालाल राठिया (45) और किरण (15) के रूप में हुई है। उन्हें ग्रामीणों की सहायता से निजी वाहन द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 2 बड़े भालुओं ने किया हमला घायल कन्हैयालाल ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ते समय अचानक दो बड़े भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने पर एक भालू भाग गया, जबकि दूसरे ने पास में तेंदूपत्ता तोड़ रही किरण पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा। सरकारी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी कन्हैयालाल के अनुसार, तेंदूपत्ता तोड़ने का यह दूसरा दिन था जब यह घटना हुई। घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस को सूचित किया गया, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से कुछ दूर ले जाया गया, फिर सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनाक्रम की जानकारी ली और घायलों का हालचाल जाना। वन विभाग द्वारा दोनों घायलों को तत्काल ₹500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरी:पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, दूसरी घटना में मकान जलकर राख

May 15, 2026

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.