Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला:कोरबा में रिटायर पंचायत सचिव समेत 2 घायल, चेहरे पर गंभीर चोटें आई
Breaking News

तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला:कोरबा में रिटायर पंचायत सचिव समेत 2 घायल, चेहरे पर गंभीर चोटें आई

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0e1a4402 a60f 41c2 a508 fa829fd413f6 1779073620822
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0e1a4402 a60f 41c2 a508 fa829fd413f6 1779073620822
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भादा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में रिटायर पंचायत सचिव बृजपाल तंवर और धनसिंह धनुहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना सोमवार तड़के सुबह की है, जब दोनों ग्रामीण वनोपज संग्रहण के लिए जंगल गए थे। इन दिनों जंगलों में तेंदूपत्ता, महुआ और चार की अच्छी पैदावार होती है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल जाते हैं। इसी दौरान झाड़ियों में मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास नर और मादा भालू अपने शावकों के साथ थे। शावकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क भालू ने हलचल महसूस होते ही आक्रामक होकर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बृजपाल तंवर और धनसिंह के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को भगाया। इसके बाद घायलों को तत्काल पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गर्मी और तेंदूपत्ता सीजन में बढ़ रहा भालुओं का खतरा स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी के मौसम में महुआ और अन्य जंगली फलों के कारण भालू जंगल के किनारे और झाड़ियों के आसपास अधिक सक्रिय रहते हैं। तेंदूपत्ता सीजन में ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने से अनजाने में भालुओं के करीब पहुंचने पर वे असुरक्षित महसूस कर हमला कर देते हैं। वन विभाग ने जारी की सतर्कता की अपील इधर, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में समूह में जाएं, सतर्क रहें और आपात स्थिति में बचाव के लिए लाठी-डंडा साथ रखें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में आम चुनाव:भाजपा ने रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस आज भरेगी प्रत्याशियों का पर्चा

May 18, 2026

रायपुर में पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट:मॉर्निंग वॉक में निकले थे,हाई अलर्ट के बीच बाइक सवार ने की वारदात

May 18, 2026

मुख्यमंत्री के काफिले में 10 से ज्यादा वाहन:धमतरी में 465 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, सुशासन तिहार में स्टॉलों का निरीक्षण किया

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070911
Views Today : 167
Views Last 7 days : 1736
Views Last 30 days : 4106
Total views : 92698
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.